ARCHIVES
VOL. 4, ISSUE 2 (2022)
महाविद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की जीवनशैली का अध्ययन
Authors
अंजू चौधरी
Abstract
प्रस्तुत शोध पत्र में महाविद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की जीवनशैली का अध्ययन किया गया है । वर्तमान शोध के लिये राजस्थान राज्य के झुंझुनू जिले के दो राजकीय महाविद्यालयों में पढ़ रहे 461 विद्यार्थियों का चयन किया गया । शोध उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए मानकीकृत उपकरण के रूप में बावा और कौर द्वारा निर्मित ‘लाइफस्टाइल स्केल प्रश्नावली’ का उपयोग किया गया । ‘लाइफस्टाइल स्केल प्रश्नावली’ के अंतर्गत कुल 6 प्रकार की जीवनशैली जैसे स्वास्थ्य सम्बन्धित, अकादमिक उन्मुख, व्यवसाय उन्मुख, परिवारोन्मुखी, समाजोन्मुखी तथा चलन सम्बन्धित जीवनशैली का विद्यार्थियों के लिंगवार भिन्नता के संदर्भ में अध्ययन किया गया । सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के लिये मध्यमान, प्रमाप विचलन और ‘टी’ परीक्षण का उपयोग किया गया।
Download
Pages:66-73
How to cite this article:
अंजू चौधरी "महाविद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की जीवनशैली का अध्ययन". International Journal of Social Research and Development, Vol 4, Issue 2, 2022, Pages 66-73
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

