ARCHIVES
VOL. 8, ISSUE 2 (2026)
बलौदा बाजार-भाटापारा जिले में ग्रामीण विकास, महिला नेतृत्व पर आधारित विश्लेषण
Authors
सनत कुमार साहू, डॉ. बी.एन. मेश्राम, डॉ. शकील हुशैन
Abstract
प्रस्तुत शोध पत्र बलौदा बाजार-भाटापारा जिले की ग्राम पंचायतों में महिला सरपंचों की भूमिका, ग्रामीण विकास एवं महतारी वंदन योजना के प्रभाव का विश्लेषण करता है। 73वें संविधान संशोधन के बाद महिलाओं को 50% आरक्षण प्राप्त हुआ है। वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के क्रियान्वयन में बलौदा बाजार-भाटापारा जिले ने 26,843 आवास स्वीकृति के साथ छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिला पंचायत, "बिहान" मिशन, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना, PMAY-G एवं महतारी वंदन योजना के 2024-25 के फील्ड डेटा के आधार पर यह अध्ययन दर्शाता है कि जिले के 5 विकासखंडों में 1,25,556 महिलाएं 11922 SHG से जुड़कर आर्थिक सशक्तिकरण की ओर बढ़ रही हैं। 2025-26 में 24,313 लाभार्थियों को प्रथम किश्त जारी हुई, 20,480 आवासों का निर्माण शुरू हुआ एवं 15,338 आवास प्लिंथ स्तर तक पूर्ण हो चुके हैं। महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को शत-प्रतिशत लाभ प्राप्त हुआ है। राज्य स्वच्छता पुरस्कार 2020 में जिले ने 3 श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्राप्त किए, जिसमें ग्राम पंचायत ढेबी को ODF स्थायित्व हेतु 20 लाख, कटगी को बेस्ट वर्किंग प्लान हेतु प्रथम एवं भरसेली को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन हेतु द्वितीय पुरस्कार मिला। 78% आवासों में महिलाओं की सीधी हिस्सेदारी है।
Download
Pages:66-70
How to cite this article:
सनत कुमार साहू, डॉ. बी.एन. मेश्राम, डॉ. शकील हुशैन "बलौदा बाजार-भाटापारा जिले में ग्रामीण विकास, महिला नेतृत्व पर आधारित विश्लेषण". International Journal of Social Research and Development, Vol 8, Issue 2, 2026, Pages 66-70
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

