ARCHIVES
VOL. 7, ISSUE 2 (2025)
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता का तुलनात्मक अध्ययन (बीकानेर जिले के संदर्भ में)
Authors
हनन्त कुमार जीनगर, डॉ. मृदुला शर्मा
Abstract
प्रस्तुत शोध का उद्देश्य शहरी एवं ग्रामीण उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता की तुलनात्मक स्थिति का अध्ययन करना था। अध्ययन में सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया। यादृच्छिक न्यादर्श चयन तकनीक से राजस्थान राज्य के बीकानेर जिले के 100 सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालयों का चयन न्यादर्ष के रूप में किया गया, जिनमें 50 शहरी एवं 50 ग्रामीण क्षेत्र से थे। आंकडों के संकलन हेतु शोधकर्ता द्वारा निर्मित ‘विद्यालय शैक्षिक गुणवत्ता प्रश्नावली’ का प्रयोग किया गया, जिसकी विश्वसनीयता क्रोनबाख अल्फा विधि द्वारा 0.81 प्राप्त हुई, जो उच्च स्तर की विश्वसनीयता को दर्शाती है। आंकड़ों के विश्लेषण हेतु आवृत्ति एवं प्रतिशत विधि का उपयोग किया गया। अध्ययन के निष्कर्षों से यह स्पष्ट हुआ कि शहरी विद्यालयों में शिक्षण-अधिगम संसाधन, प्ब्ज् सुविधाएँ, डिजिटल शिक्षण का उपयोग तथा मूल्यांकन प्रक्रियाएँ ग्रामीण विद्यालयों की तुलना में अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ हैं। वहीं ग्रामीण विद्यालयों में शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात अधिक तथा संसाधनों की उपलब्धता अपेक्षाकृत सीमित पाई गई। अध्ययन संकेत करता है कि यदि ग्रामीण विद्यालयों में शैक्षिक संसाधनों, डिजिटल अवसंरचना एवं मूल्यांकन प्रणाली को सुदृढ़ किया जाए, तो शैक्षिक गुणवत्ता एवं समानता की दिशा में उल्लेखनीय सुधार संभव है।
Download
Pages:224-228
How to cite this article:
हनन्त कुमार जीनगर, डॉ. मृदुला शर्मा
"शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता का तुलनात्मक अध्ययन (बीकानेर जिले के संदर्भ में)". International Journal of Social Research and Development, Vol 7, Issue 2, 2025, Pages 224-228
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

