ARCHIVES
VOL. 3, ISSUE 1 (2021)
आधुनिक भारत में सोशल मीडिया का प्रभाव
Authors
Dr. Mandira Gupta
Abstract
पिछले दो दशकों में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी में तेजी से बदलाव आया है। जिसमें एक प्रमुख विकास सोशल मीडिया का उदय है। सोशल मीडिया संचार एक इंटरनेट की दुनिया में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया है । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में उपयोगकर्ताओं को आपस में बातचीत करने जानकारी साझा करने तथा वेब सामग्री बनाने की अनुमति देता है । वर्तमान समय में शिक्षा प्रणाली में औपचारिक व अनौपचारिक में ऑनलाइन प्रणाली को शामिल किया जाता है । ऑनलाइन प्रणाली इंटरनेट आधारित विभिन्न प्रकार की सेवाएं शामिल है जिसमें सोशल मीडिया साइट्स की सेवाओं का सबसे अधिक प्रभावशाली माना जाता है । पहले शिक्षा का माध्यम औपचारिक था तथा उसमें केवल ऑफलाइन शिक्षा शामिल थी । लेकिन सूचना एवं तकनीकी के विकास एवं प्रकार से इस में ऑनलाइन पद्धतियों को भी शामिल कर लिया गया, इसमें सबसे प्रमुख भूमिका इंटरनेट की रही है । सोशल मीडिया के कई रूप है जिनमें ब्लॉग, माइक्रो-ब्लॉग, विकी, सोशल नेटवर्किंग साइट्स, फोटो-शेयरिंग साइट्स, इंस्टेंट मैसेजिंग, वीडियो शेयरिंग साइट्स, पॉडकास्ट, वर्चुअल वर्ल्ड और बहुत कुछ शामिल है । आज वर्तमान युग में चाहे वह युवा हो या वृद्ध, पुरुष हो या महिला उनके हाथ में सदैव मोबाइल विद्यमान है । जैसे पहले लोगों के हाथों में रुमाल होता था मगर आज सभी के हाथ में मोबाइल रहता है । मोबाइल की आदत इंसान पर इतना हावी हो गया है कि पल भर भी वह दूर नहीं हो सकता. जब भी वह फ्री होता है । उसका हाथ स्वत ही किसी भी समय सोशल मीडिया से कनेक्ट हो जाता है ।
Download
Pages:49-52
How to cite this article:
Dr. Mandira Gupta "आधुनिक भारत में सोशल मीडिया का प्रभाव". International Journal of Social Research and Development, Vol 3, Issue 1, 2021, Pages 49-52
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

